Blockman GO एक ऐसा गेम है, जिसमें Battle Royale के अवयवों को Minecraft की याद दिलानेवाले ग्राफ़िक्स के साथ मिश्रित किया गया है। इसके अलावा इस गेम में ऐसी ढेर सारे सेटिंग्ज़ एवं मिनी गेम हैं, जिन्हें आजमा कर आप प्रत्येक नये चक्र में एक नये साहसिक अभियान का आनंद ले सकते हैं।
जब आप किसी मिनीगेम में दाखिल होते हैं, तो अधिकांश मामलों में आपको D-पैड की मदद से अपने चरित्र को आगे बढ़ाना होगा। आपको अन्य खिलाड़ियों से अपनी रक्षा करने और उनके साथ अंतर्क्रिया करने के लिए तेजी से टूल एवं अस्त्र-शस्त्र भी ढूँढ़ने होंगे।
Blockman GO में एक चैट सिस्टम है ताकि आप अपने चक्र में अन्य खिलाड़ियों के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत कर सकें। और इसके स्तर को आपने जिस शैली के गेम चुने हैं उनके आधार पर सजाया गया है।
Blockman GO एक मज़ेदार गेम है, जिनके माध्यम से आप इस एप्प में शामिल कई मिनी गेम में से किसी एक मज़ेदार टक्कर में भाग ले सकते हैं। तो इसमें शामिल प्रत्येक स्तर में दाखिल हो जाएँ और अंतिम जीवित व्यक्ति बनने के लिए लड़ें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Blockman GO Minecraft की एक कापी है?
Blockman GO एक एप्लिकेशन है जो Minecraft के कुछ गेमप्ले तत्वों की प्रतिलिपि बनाता है। दोनों ब्लॉक गेम्स हैं, और आपको Minecraft के समान कुछ नियंत्रण और मिनीगेम्स मिलेंगे, जैसे कि Bedwars या Skywars।
क्या Blockman GO पी सी के लिए उपलब्ध है?
Blockman GO एक Android खेल है, तो यह पी सी के लिए मूल रूप से उपलब्ध नहीं है। हालाँकि, इसे LDPlayer, NoxPlayer और BlueStacks जैसे Android एम्यूलेटर्स के साथ पी सी पर इन्स्टॉल किया जा सकता है।
Blockman GO को एक ही समय में कितने लोग खेल सकते हैं?
Blockman GO एक समय पर ५० खिलाड़ियों को ऑनलाइन खेलने देता है। ऑनलाइन गेम के साथ, आप लोगों से मिल सकते हैं और दोस्त बना सकते हैं जिनके साथ आप एप्प द्वारा पेश किये जाने वाले अन्य गेम मोड्स खेलते हैं।
Blockman GO कितनी जगह लेता है?
Blockman GO 133 MB जगह लेता है, तो यह बहुत हल्का गेम है। मेनू में विभिन्न गेम मोड्स दिखाए गए हैं और अतिरिक्त बड़ी फ़ाइलों को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सर्वर और गेम मोड के बारे में केवल थोड़ी सी डेटा डाउनलोड करनी पड़ती है।
कॉमेंट्स
मैं रिचार्ज क्यों नहीं कर सकता?
ज़ैकसा राउइइम्फ़ जी7जीवी
आप बॉक्स करें
ग्राज़ीले
A4 शीट
अच्छा